4 Oct 2018

छत पर बगीचा बनाकर बनाये अपने घर में हरियाली और खुशहाली | Terrace Garden Tips

Terrace Garden की ख्वाहिश रखने वाले कम नही है | यह मौसम उनकी इस इच्छा को पुरी करने के लिए अनुकूल है | छत पर हरियाली लाने के इंतजामो से जुडी कुछ बातो को का ध्यान रखे और फिर देखे कि छत पर बसी बगिया कैसे खिलखिलाती है |

सबसे पहले Water Proofing

Garden तैयार करने से पहले पुरी छत पर Water Proofing बेहद जरुरी है | इसके बिना यह हरियाली आपको सुकून नही पहुचा सकती क्योंकि लगातार बनी रहने वाली नमी नीचे की दीवारों पर फ़ैल सकती है और उन्हें कमजोर बना सकती है |

Perfect मौसम का इन्तजार

छत पर Garden बनाने की तैयारी करने का यह सबसे अच्छा मौसम है | बरसाती मौसम में मिटटी फटाफट सेटल हो जाती है और पौधों को भी तेजी से बढने लायक माहौल मिलता है |

बची-कुची चीजो की खाद

आप Kitchen की बची-कुची चीजो का प्रयोग कर इस गार्डन की खाद तैयार करने की कोशिश करे | मिटटी के बारे में किसी जानकार से सलाह ले और फिर Kitchen Waste मिलाते रहे |

वजन का ध्यान

छत पर वजन बढाना किसी भी तरह की समझदारी का काम नही है | Plastic Bags का प्रयोग करे तथा सीमेंट के भारी-भारी गमले रखने से बचे | इस तरह आप काफी खर्चा भे कर लेंगे |

ये लगाये छत पर

आप छत पर टमाटर ,भिंडी , बैंगन , पालक इत्यादि आसानी से लगा सकते है | यह छत के आकार पर निर्भर करता है कि आपको क्या क्या मिलेगा | कुछ लोग तो संतरा , अंगूर , नीम्बू और केला भी लगा लेते है | आप Hybrid बीज लगा सकते है ये Terrace Garden के लिए काफी फायदेमंद होते है तथा बेहद आसानी से मिल जाते है |

दिन में दो बार पानी

बरसात की बात तो जाने दे , परन्तु छत पर रखे पौधों को आमतौर पर दिन में दो बार पानी देने की जरूरत पडती है | वे सब्जिया या फल नही लगाये जाने चाहिए , जिन्हें ज्यादा पानी की जरूरत पडती है | इससे घर में पानी की खपत बढ़ेगी | Garden को सेट करने से पहले यह तय क्र कि आप इतना पानी खर्च कर पायेंगे या नही |

रखे हर पौधे का ख्याल

Terrace पर मौजूद हर पौधे का ख्याल रखना आपकी जिम्मेदारी है इसलिए उसकी जरूरत और रखने की जगह तक की जानकारी आपको होने चाहिए | जगह के चुनाव से मतलब उसे मिलने वाली सूरज की रोशनी से है | कुछ पौधे ऐसे होते है जिन्हें केवल पचास फीसदी धुप की जरूरत होती है जबकि गुलाब जैसे पौधों को 75 प्रतिशत धुप की जरूरत होती है | इनके लिए जरुरी छाँव का इंतजाम भी आपको ही करना है |

कई फायदे

छत पर बगीचा होने का सबसे बड़ा फायदा रो यह है कि घर के अंदर खासी ठंडक बनी रहती है | जब इसमें सब्जियाँ उगने लगेगी तो आसानी के साथ हफ्ते में चार दिन का कोटा यहाँ से पूरा किया जा सकता है | पक्षियों का आना-जाना बढ़ेगा और तितिलिया मंडराने लगेगी , कुल मिलाकर जीवंत माहौल पैदा होगा |


No comments:

Post a Comment

Thanks

House and Building Construction Contractor. If you are dreaming about your ideal home but cannot find time to build it , then call us +91-83...